{"_id":"5702a4d74f1c1bc04fc8128f","slug":"people-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत तीन को बंधक बना लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला समेत तीन को बंधक बना लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
महिला मित्र व रिश्तेदार के साथ जा रहे युवक को रविवार रात बदमाशों ने असलहों के बल पर रोक लिया। उन्हें बंधक बना कर पीटा। इसके बाद दो हजार की नगदी, दो मोबाइल, जेवर आदि हजारों का माल लूट लिया। महिला के मित्र ने बदमाशों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
वक के रिश्तेदार को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र के खजुहा निवासी अमरेश पुत्र केशव लखनऊ में काम करता था। वहां से वह साथ काम करने वाली एक विवाहित महिला को भगाकर तम्बौर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां लाया था। मोतीलाल तम्बौर में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन
वहां से तीनों दो बाइकों पर मोतीलाल के गांव को चल दिए। जब ये लोग महमदपुर उसिया व सिकरोहर के बीच पहुंचे, तभी रात करीब नौ बजे चार बदमाशों ने अमरेश, उसकी महिला मित्र व रिश्तेदार मोतीलाल को रोक लिया।
विज्ञापन
मरेश का कहना है कि रोकने के बाद बदमाशों ने उसको, महिला मित्र को पेड़ से बांधकर पीटा और दोनों के पास से दो हजार कैश, दो मोबाइल, जेवर आदि हजारों का माल छीन लिया। उसने आरोप लगाया कि बदमाशों ने महिला मित्र के साथ छेड़खानी भी की। इस बीच मौका पाकर उसका रिश्तेदार वहां से भाग गया। अमरेश ने बताया कि वह भी बदमाशों के चंगुल से भागकर सिकरोहर पहुंचा।
वहां उसने ग्रामीणों से आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। तम्बौर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला व बाइक घटना स्थल पर मिले। इसके बाद पुलिस महिला व अमरेश को थाने ले गई। महिला जख्मी थी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित युवक को रिश्तेदार मोतीलाल पर शक है। पुलिस ने मोतीलाल को हिरासत में लिया है।