{"_id":"5772aeb34f1c1bc97379c098","slug":"panchayat-firing-24-rounds-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में 24 राउंड फायरिंग, 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में 24 राउंड फायरिंग, 6 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव थाना क्षेत्र का तलबीपुर गांव चुनावी रंजिश में मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक मामले में सुलह को दबाव बनाने आए प्रधान व उसके समर्थकों ने पंचायत बुलाने के बाद एक परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
प्रधान व उसके समर्थकों ने 24 राउंड फायरिंग की और जमकर लाठियां बरसाईं। इससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पक्ष ने प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना से गांव में तनाव है। इसे देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तालगांव के ग्राम तलबीपुर निवासी राम प्रकाश के आम के बाग को गांव के उत्तम ने ठेके पर ले रखा है। रविवार को गांव के अजय गुप्ता से आम तोड़ने की बात को लेकर उत्तम की पत्नी सुशीला देवी (45) का विवाद हो गया। घटना के बाद अजय पक्ष ने उत्तम के घर जाकर मारपीट की।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुटी तो आरोपी पक्ष सुलह का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि गांव का प्रधान नत्था भी सुलह के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह प्रधान पक्ष ने गांव में पंचायत बुलाई थी। यहां विवाद इस कदर बढ़ा की प्रधान पक्ष भड़क गया और उत्तम के परिवार पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगा।
भरी पंचायत में इस तरह के हमले से निपटने के लिए उत्तम पक्ष तैयार नहीं था। वह निहत्था होकर विरोध करने लगा। इसी बीच प्रधान पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने से सुलह कराने आए ग्रामीण भी जान बचाकर घरों की ओर भाग गए।
करीब 24 राउंड फायरिंग से पूरा का पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। घटना में उत्तम कुमार (45), उसकी पत्नी सुशीला देवी (40), पुत्र सुनील वर्मा (18), अखिलेश का पुत्र शुभम वर्मा (17), रामचंद्र की पत्नी सुषमा देवी (45), पुत्री आरती देवी (18) घायल हो गई।
वारदात के बाद प्रधान पक्ष कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ राय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल पक्ष से अखिलेश ने ग्राम प्रधान नत्था राम समेत आठ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अखिलेश पक्ष का कहना है कि रंजिश प्रधानी के चुनाव की है, जिसको आम तोड़ने का रूप दे दिया गया है। चुनावी रंजिश के चलते परिवार पर हमला किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में चार लोग गोली लगने से व दो लोग लाठियों के हमले में घायल हुए हैं। अखिलेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात कर दी गई है।