{"_id":"59c6a29f4f1c1b21688b6323","slug":"old-man-dies-due-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घर की वायरिंग ठीक करते समय हादसा हो गया। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है। ग्राम भंडिया निवासी हरिओम (55) शनिवार दोपहर घर की वायरिंग ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच वह अचानक तार से चिपक गया। इससे पहले कोई मदद को पहुंचता हरिओम करंट की चपेट में आ गया। जानकारी पाकर परिवार के सदस्यों ने घर की सप्लाई काटकर हरिओम को तार से अलग किया। लेकिन तब तक उसकी करंट लगने की वजह से मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है।
विज्ञापन