फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Old man died in accident in sitapur

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Old man died in accident in sitapur
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

बाइक सवार ने शुक्रवार सुबह एक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी बुजुर्ग ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


मानपुर के सरैंया सानी गांव निवासी श्रीराम मिश्रा (70) शुक्रवार सुबह सरैंया सानी चौराहे से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वाहन छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा ले जाते समय बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed