फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Missing teenager's body found in forest

लापता किशोरी की लाश जंगल में मिली

Wed, 24 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 24 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि किशोरी को गांव का ही एक युवक परेशान करता था। बीते दिन मेले में उसने अपने साथी के साथ किशोरी संग जबरन फोटो खिंचवाई थी। जब इसकी शिकायत की गई तो उसने किशोरी की हत्या कर दी और लाश जंगल में फेंक दी।

विज्ञापन


जबकि पुलिस का कहना है कि किशोरी की लाश घर में ही मिली है। उसने खुदकुशी की है। परिवार वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पिसावां के तेंदुआ गांव निवासी शिल्पी (15) पुत्री महेंद्र की मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


मां महदेई का कहना है कि मंगलवार दोपहर में बेटी नित्यक्रिया के लिए गई थी। काफी देर होने पर जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली। उसके गले में दुपट्टे से बना फंदा कसा था। मां का आरोप है कि सोमवार को शिल्पी पड़ोस ही भकुरहा पुल के पास लगने वाला मेला देखने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके संग जबरन फोटो खिंचवाई। जिसके बाद परिवार वालों ने युवकों के घर में शिकायत की थी। महदेई का आरोप है कि शिकायत करने की वजह से ही उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई। प्रभारी एसओ आरके सक्सेना का कहना है कि घटना संदिग्ध नजर आ रही है।


लड़की की मौत दोपहर को हुई, जबकि सूचना शाम को दी गई। पुलिस जब गांव पहुंची तो किशोरी की लाश जंगल में नहीं मिली। उसका शव किशोरी के घर के आंगन में पड़ा था। परिवार वालों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed