{"_id":"581e1f1e4f1c1b8c3c43636b","slug":"married-lady-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड में एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हरगांव इलाके के पिपरा वार्ड निवासी मीनू (21) पत्नी राजू की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
सूचना पाकर लखीमपुर खीरी के मितौली इलाके के सेमरावां गांव निवासी मीनू के पिता कंधईलाल बेटी के घर पहुंचे। उनके मुताबिक उसने बेटी की तीन साल पूर्व शादी की थी। शादी में दान दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
आरोप है कि दहेज के लिए उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर कंधई ने पुत्री के पति, ससुर मटरू, सास अज्ञात व देवर पंकज के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।