फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man killed in election rivalry

चुनावी रंजिश में युवक को पीट कर मार डाला

Thu, 24 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 24 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Man killed in election rivalry
वारदात - फोटो : buerue

सिधौली कोतवाली इलाके के फिरोजपुर गांव में बुधवार दोपहर प्रधान चुनाव की रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक को घर से खींचकर लाठियों से पीटकर मार डाला। बचाने पहुंचे उसके भाई को भी हमलावरों ने जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। परिवारीजन ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


फिरोजपुर निवासी कमलेश ने बताया कि उसका गांव के ही विक्रम, रंजीत आदि से विवाद चल रहा था। चुनाव में इन लोगों से मारपीट हुई थी। जिसके कारण ये लोग रंजिश मान रहे थे। आरोप है कि बुधवार को होली पर रंग चल रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर विरोधी पक्ष के लोग लामबंद होकर  कमलेश के घर घुस गए और उसके भाई सर्वेश कुमार (26) को घर से बाहर खींच लाए। इन लोगों ने एकजुट होकर उसे लाठियों से बुरी तरह पीट डाला। कमलेश भाई को बचाने दौड़ा तो दबंगों ने उसे भी नहीं बख्शा। लाठियों से उसे भी बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि घटना के वक्त पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घायल सर्वेश व उसके भाई को सीएचसी ले जाया जा रहा था, तभी सर्वेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवारीजन ने गांव के ही विक्रम, रंजीत, कुलदीप पुत्रगण बाबू व बाबू पुत्र नत्था, केशव पुत्र सोहन को नामजद किया है। आरोप है कि इन लोगों ने लाठियों से पीटकर सर्वेश को मार डाला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed