फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man died, friend died of shock

दोस्त के निधन का नहीं सह सके सदमा, मौत

Thu, 13 Apr 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Man died, friend died of shock
पुलिस
...बचपन में साथ खेले। साथ में ही पढ़ाई की। गंवई सियासत में भी एक साथ कदम रखा। अब दुनिया से रुखसत हुए तो भी दोनों साथ ही थे। रेउसा में चार घंटे के अंतराल में दो दोस्तों की मौत की खबर जिसने भी सुनी, वह अपने आंसू नहीं रोक गया।
विज्ञापन


बसंतापुर के पूर्व प्रधान जीवनलाल की सड़क हादसे में मौत की खबर पाकर बगहा निवासी बेचूलाल भी सदमा नहीं सहम पाए और हार्टअटैक पड़ने से उनकी भी मौत हो गई। बताते हैं कि रेउसा में बसंतापुर के पूर्व प्रधान जीवन लाल (65) व यहीं के निवासी सीताराम (50) गुरुवार दोपहर बाइक पर सवार होकर बिसवां से वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


जब ये लोग सदरपुर के लोनियनपुरवा के पास पहुंचे तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे इन्हीं लोगों पर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पूर्व प्रधान जीवन लाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह खबर जीवन लाल के बचपन के दोस्त व रेउसा के ही बगहा निवासी पूर्व प्रधान बेचूलाल (70) को मिली तो वह उनके घर पहुंच गए। बताते हैं कि बेचूलाल अपने दोस्त जीवनलाल की मौत से काफी आहत हो गए।

घर वापस लौटते ही बेचूलाल को भी हार्ट अटैक पड़ गया और वह बेसुध होकर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


चार घंटे के अंतराल में ही दो दोस्तों की मौत से हर कोई आहत था। ग्रामीणों ने बताया कि जीवन लाल व बेचूलाल में बचपन से ही गहरी दोस्ती थी। दोनों ही अपने-अपने गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे के दुख-सुख में काम आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed