{"_id":"58542bb64f1c1b896064b832","slug":"looted-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश तीन बदमाशों ने कर्मचारी से 45 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश तीन बदमाशों ने कर्मचारी से 45 हजार लूटे
Amarujala Bureau
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से नकाबपोश तीन बदमाशों ने करीब 45 हजार रुपये, टैबलेट व मोबाइल आदि लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र के रोशननगर निवासी तेजपाल एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है। यह कंपनी समूह चलाकर लोगों की आर्थिक मदद देने का काम करती है। शुक्रवार को तेजपाल बाइक से पिसावां इलाके के पथरी, गुरसंडा, ढखिया कलां आदि गांवों से समूह का करीब 43873 रुपये वसूल कर रसूलपुर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच गलिबापुर गांव के पास दोपहर को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने तेजपाल रुपयों से भरा बैग, टैबलेट, मोबाइल लूट लिया और बाइक की चाभी छीन कर दूर फेंक दी। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
जिसके बाद ग्रामीणों के फोन से पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। एसओ श्यामजी यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।