फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Looted family

पिटाई के बाद दंपती से लूटपाट

Wed, 29 Mar 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Looted family
लूट - फोटो : self

मतुआ-सैतियापुर मार्ग पर रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग दंपती को मंगलवार देर शाम चार बदमाशों ने रोक लिया। रोकने के बाद बदमाश दोनों को धमकाते हुए खेतों की ओर ले जाने लगे।

विज्ञापन


विरोध करने पर दंपती की जमकर पिटाई की और इसके बाद दो हजार की नकदी, मोबाइल, जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये का माल लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित किसी तरह मतुआ में मौजूद पुलिस कर्मियों के पास पहुंचे और आपबीती बताई।
विज्ञापन


लहरपुर के सैतियापुर गांव निवासी श्याम मनोहर (65) अपनी पत्नी देवेश्वरी के साथ सकरन के इटव्वा गांव में उमेंद्र अवस्थी के यहां मंगलवार को रिश्तेदारी में गया था। वहां से दोनों बाइक से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ये लोग लहरपुर में मतुआ व सैमियापुर मार्ग पर पहुंचे, तभी चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। रोकने के बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश दंपती को धमकाते हुए सड़क से दूर खेत की तरफ ले जाने लगे।


दोनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने दंपती की जमकर पिटाई की और दो हजार रुपये, मोबाइल व जेवर समेत करीब 50 हजार का माल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद जख्मी दंपतीा किसी तरह मतुआ पहुंचे और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed