{"_id":"591355764f1c1b3b54853a62","slug":"hargaon-chc-superintendent-remove","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए हरगांव सीएचसी अधीक्षक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हटाए गए हरगांव सीएचसी अधीक्षक
Amarujala Bureau
Updated Wed, 10 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
chc
- फोटो : amar ujala
सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह ने हरगांव सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजय गौर को केंद्र से हटा दिया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर तमाम आरोपों को देखते हुए सीएमओ ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सीएचसी हरगांव पर तैनात डॉ. संजय गौर पर इन दिनों कई तरह के आरोप लग रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर अनुपस्थित रहना। जननी सुरक्षा के चेक लाभार्थियों को समय से न मिल पाना और आशा बहुओं के खाते में भी समय से सरकारी रुपया न पहुंच पाना जैसी शिकायतें आम थी।
विज्ञापन
यहां तक बताया गया कि डॉक्टर ने आशा बहुओं को साड़ियां बाजार से खरीद कर दीं। ये साड़ियां बेहद घटिया क्वालिटी की थीं। इन सब मामलों को लेकर डॉ. संजय गौर की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि इन्हीं आरोपों को देखते हुए, डॉक्टर संजय गौर को स्वास्थ्य केंद्र से हटा दिया गया है। वहीं पीएसी तैनात डॉ. सिद्धार्थ गौतम का स्थानांतरण करके, उन्हें हरगांव सीएचसी का प्रभारी बनाया गया है।