{"_id":"58e7cbf34f1c1b82575b687a","slug":"hanging-body-of-girls-found-in-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग में फंदे से लटका मिला युवती का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाग में एक युवती का शव फंदे से लटका मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस युवती के पास से एक आधार कार्ड बरामद किया है लेकिन आधार कार्ड पर छपी फोटो से युवती का चेहरा मेल नहीं खा रहा है। हालांकि पुलिस आधार कार्ड पर लिखे पते पर संपर्क साध रही है।
विज्ञापन
शहर में नैपालापुर के मजरा रमपुरवा के निकट सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज के सामने सागौन का बाग है। शुक्रवार दोपहर गांव की महिलाएं जानवरों के चारे के लिए घास काटने बाग गईं थीं। यहां पर बेर के पेड़ पर युवती का शव लटके देख सभी सहम गई और गांव में सूचना दी।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में शाह महोली चौकी प्रभारी जयंती प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवती के गले में पीले रंग का दुपट्टा कसा हुआ था। उसने काले रंग का बुर्का पहन रखा था। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारा और तलाशी ली। इस दौरान युवती के पास से कुछ रुपये व एक आधार कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन
आधार कार्ड पर हरगांव के मोहल्ला पिपरी टाउन निवासी हिदायत उल्ला की पुत्री साहिबा का नाम लिखा हुआ था। हालांकि आधार कार्ड पर छपी फोटो से युवती का चेहरा मेल नहीं खा रहा था। पुलिस अब मामले आधार कार्ड पर लिखे पते पर संपर्क साध रही है। उधर, क्षेत्र के नागरिक हत्या का संदेह जता रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मौके पर हत्या जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। आधार कार्ड पर दिये गए पते पर संपर्क साधा जा रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।