{"_id":"59cd3b4a4f1c1bcc538b4d3a","slug":"hanged-guard-being-junk-of-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान चौकीदार ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान चौकीदार ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में एक चौकीदार ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसने गांव में ही जमीन गिरवी रखी थी। कर्ज की रकम लौटाने के लिए साहूकार उसे परेशान कर रहा था। जिसके कारण उसने परेशान होकर जान दे दी।
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरा रमुवापुर कालिका सिंह निवासी चौकीदार प्यारेलाल (55) ने बुधवार रात छप्पर में फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो उन्हें प्यारेलाल के खुदकुशी करने का पता चला। परिवारीजनों का कहना है कि, वह लंबे समय से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
इलाज कराने के लिए उसने गांव के कुछ लोगों के पास अपनी पांच बीघा जमीन गिरवी रख दी थी। परिवार का कहना है कि, कर्ज की रकम लौटाने के लिए साहूकार उस पर दबाव बना रहा था। इससे प्यारेलाल परेशान रहता था। ऐसे में आशंका है कि इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। उधर, एसओ राजकुमार सरोज का कहना है कि, चौकीदार ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाई है।
विज्ञापन