फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   four injured in attack

हमले में चार घायल

Tue, 21 Jul 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 21 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम पिपरा निवासी रामकुमार तिवारी (22) का ग्राम शेखापुर निवासी राम नरेश से 25 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर सोमवार को राम नरेश पक्ष ने तीन अन्य साथियों के साथ रामकुमार के घर धावा बोल दिया। घर के बाहर खड़े रामकुमार पर दबंगों ने धारदार हथियार व लाठी डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।

चीख सुनते ही रामकुमार का भाई विमलेश बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। घर के बाहर मौजूद रामकुमार का पुत्र शिव मोहन (4) व चचेरी बहन राधा देवी (8) पर भी दबंगों ने हमला बोला।
विज्ञापन


ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामकुमार की पत्नी शिल्पी देवी ने शेखापुर निवासी राम नरेश, संदीप, सोनू व मोनू के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed