फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Firing in police station

थाने में घुसकर दबंगों ने की फायरिंग

Wed, 21 Sep 2016 11:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 21 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Firing in police station
हाईवे पर पुलिस - फोटो : ब्यूरो

चार गुंडों ने बुधवार को इमलिया सुल्तानपुर थाने में घुसकर दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। भाग रहे बदमाशों को काजी कमलापुर चौराहे पर दरोगा ने रोकने की कोशिश की तो चारों ने असलहे तान दिए। तभी अचानक सामने से रोडवेज बस आ गई और बाइक सवार बदमाश लड़खड़ा कर गिए गए।

विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीन दबंगों को दबोच लिया लेकिन एक बदमाश मौके से भाग निकला। इन लोगों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस व कई खोखे बरामद हुए हैं। इस दौरान एक सिपाही जख्मी हो गया। बताते हैं कि गांव में मंगलवार को हुई मारपीट के एक मामले में ग्रामीणों के लामबंद होने पर ये चारों लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दबाव बनाने थाने पहुुंचे थे।
विज्ञापन


सुबह के 9 बजे थे तभी इमलिया सुल्तानपुर थाने के गेट नंबर एक से एक बाइक पर सवार चार बेखौफ बदमाश धड़धड़ा कर थाने में घुस गए। गुंडों ने पुलिस कर्मियों को ललकारते हुए असलहे निकाल लिए। जब तक वहां मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आते बदमाशों ने बाइक वापस करते हुए थाने में ही दो राउंड फायर कर दिए और काजी कमालपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, थाने में फायरिंग की खबर से हड़कंप मच गया। पीछे से बदमाशों को काबू में करने के लिए पुलिस ने भी जीप दौड़ा दी। वायरलेस से काजी कमालपुर चौकी इंचार्ज राहुल शुक्ला को भी खबर दे दी। राहुल शुक्लाकाजी कमलापुर चौराहे पर नाकेबंदी कर तैनात चौकी इंचार्ज राहुल शुक्ला ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो चारों ने उस पर असलहे तान दिए।

दरोगा भी ठिठक गया। इतने में ही सामने से एक रोडवेज बस आ गई और बदमाश लड़खड़ा कर गिर गए। इस पर ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक मौके से भाग निकला। इस दौरान सिपाही पिंटू चौधरी जख्मी हो गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के रामपुर भूड़ा मजरा पकरिया निवासी राहुल गिरि उर्फ नूतन उर्फ बाबा पुत्र तोता गिरी, शाहजहांपुर के पुवायां के नगरिया निवासी राजेंद्र गिरि, शहर के लोनियनयनपुरवा निवासी सुशील बाजपेयी के रूप में हुई है।

हालांकि इस दौरान राहुल गिरि का सगा भाई परदेसी भागने में सफल रहा। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने तीन असलहे, कई कारतूस, खोखा व बाइक बरामद की है। खबर पाकर एएसपी दक्षिणी, सीओ सदर ने थाने पहुंचकर जांच की। पुलिस इस घटना को खुद का गुडवर्क बता रही है। बदमाश राहुल गिरि व उसके भाई परदेसी पर लखनऊ के मड़ियांव थाने में भी जघन्य आपराधिक मामला दर्ज है।  


पुलिस ने गढ़ी कहानी
सूत्र बताते हैं कि दबंगों ने खुलेआम थाने में घुसकर न सिर्फ पुलिस को गालियां दीं, बल्कि फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस अपनी पीठ थपथपाने के लिए इसे गुडवर्क बताने पर आमादा है। एसओ एएच जैदी का कहना है कि सुबह करीब दस बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार चार अपराधी कोई वारदात अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर थाने के सामने पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed