{"_id":"59cd3ace4f1c1bca538b4d5f","slug":"fire-vault-van-villagers-rescued-driver-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी वैन, ग्रामीणों ने फंसे चालक को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बनी वैन, ग्रामीणों ने फंसे चालक को बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक वैन आग का गोला बन गई। गाड़ी में बैठा चालक भी लपटों में फंस गया। हालांकि तभी उसका शोर सुनकर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि तब तक चालक बुरी तरह झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दमकल दस्ता देर से पहुंचने की वजह से वैन राख के ढेर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरामऊ बंगला निवासी अजीत शुक्ला बुधवार देर रात वैन से महोली जा रहा था। नवीन चौक व बिजौरा के निकट हाईवे पर अचानक वैन में आग लग गई। देखते ही देखते वैन आग के गोले में तब्दील हो गई। वैन को लपटों से घिरा देख निकट गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लपटों के बीच वैन में चालक को फंसा देख ग्रामीण मदद में जुट गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ किसी तरह चालक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इधर वैन जलती रही। लापरवाही इस कदर थी कि यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। हाईवे पर चलने वाले वाहन बेरोकटोक करीब से होकर गुजरते रहे। करीब एक घंटे बाद दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक वैन जलकर राख हो चुकी थी। वैन में आग कैसे भड़की, इसका पता नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन