{"_id":"f09df9ab320e81f4fd7b884007b2274d","slug":"fire-intemple-complex-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर परिसर में आग
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिधौली बाड़ी कस्बे में स्थित महामनकेश्वर मंदिर परिसर में लगे पंडाल में बुधवार को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में टेंट समेत कई अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। करीब 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बाड़ी स्थित महामनकेश्वर मंदिर के पुजारी बाबा सुरंगीदास ने बताया कि धार्मिक परिसर में कार्यक्रम के चलते टेंट लगा हुआ था। दोपहर को अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे राशन, टेंट का सामान आदि जल गया। करीब करीब साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन