{"_id":"591dd3cc4f1c1bd529f240f4","slug":"fire-in-cylinder-loss-of-1-10-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग, 1.10 लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में लगी आग, 1.10 लाख का नुकसान
Amarujala Bureau
Updated Thu, 18 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना में गुरुवार को खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। लपटें भड़कने से घर में रखी नकदी, जेवर समेत करीब 80 हजार रुपये का माल जलकर राख हो गया। वहीं तंबौर इलाके के बसंतपुर गांव में भी सिलेंडर में आग लगने से करीब 30 हजार रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
संदना इलाके के दहिलरा गांव में मनोहर लाल के घर गुरुवार को खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। बताते हैं कि लीकेज की वजह से सिलेंडर में आग लग थी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, 45 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब 80 हजार रुपये का माल जल गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। बताते हैं कि मनोहर लाल के बेटे सरवन कुमार की शादी 21 मई को होनी है। इसके अलावा तंबौर इलाके के बसंतपुर गांव निवासी सुरेंद्र के घर गुरुवार को उसकी पत्नी चाय बना रही थी। इसी दौरान लीकेज की वजह से सिलेंडर में आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में किचन में रखा करीब 30 हजार रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन