{"_id":"582cadb34f1c1b39298febca","slug":"fire-in-computer-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शॉप में आग से ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर शॉप में आग से
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Amar Ujala
अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार रात को कंप्यूटर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से इलेक्ट्रॉनिक का सामान समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
नगर के मोतीपुर वार्ड निवासी नीरज राज की मोतीपुर चौराहे पर राज कंप्यूटर के नाम से दुकान है। मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से दुकान का इनवर्टर, लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, 10 मरम्मत के मोबाइल के साथ सात हजार की नकदी अन्य तमाम सामान जलकर खाक हो गया। आग से करीब दो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आस-पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन