फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eveteaser thrashed

छेड़छाड़ करने वाले को युवती ने पीटा

Thu, 28 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Eveteaser thrashed
- फोटो : अमर उजाला

महोली से पिसावां की तरफ आ रही मैजिक पर सवार युवती से छेड़छाड़ करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। कस्बे के करीब मैजिक से उतरते ही युवती ने छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की पिटाई कर दी। इसी बीच उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह पिसावां के लिए आ रही मैजिक में सवार दो युवकों ने बगल में बैठी एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। जबरन उसे अपना मोबाइल थमा दिया।  इस बीच जब मैजिक पिसावां स्टैंड पर पहुंची तो पीड़ित युवती ने वाहन से उतरकर एक युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


यह देख वहां मौजूद लोगों ने भी आरोपी को खूब पीटा। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। एसओ श्यामजी यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लखीमपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के निर्मल नगर का राजेंद्र पुत्र शत्रोहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही उसके दूसरे साथी की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed