फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Demolition in bike agency

प्रधान ने साथियों के साथ बाइक एजेंसी में की तोड़फोड़

Wed, 27 Jul 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Demolition in bike agency
police - फोटो : अमर उजाला

लहरपुर कोतवाली इलाके में गौरिया मजाशाह स्थित बाइक एजेंसी में घुसकर प्रधान व उसके साथियों ने जमकर बवाल किया। आरोप है कि प्रधान ने एजेंसी मालिक के साथ मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ व पथराव किया। घटना को लेकर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। व्यापारियों ने बुधवार को इंस्पेक्टर से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की।  

विज्ञापन


लहरपुर के मीरा टोला निवासी लईक अहमद की कस्बे के गौरिया मजाशाह के पास बाइक एजेंसी है। बताते हैं कि क्षेत्र के रंगवा गांव के प्रधान रतन लाल अपने दो साथियों गंगादीनपुरवा निवासी निसार व इलियास समेत चार अन्य लोगों के साथ मंगलवार को एजेंसी पहुंचे। एजेंसी मालिक का कहना है कि प्रधान ने पूर्व में बाइक खरीदी थी।
विज्ञापन


उसका रुपया बकाया था और वह आरसी लेने पहुंचा था। जब उससे उधार के रुपये मांगे तो उसने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रधान व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। एजेंसी में तोड़फोड़ की। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद प्रधान व उसके समर्थक निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर कस्बे के व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अशरफ बिलाल की अगुवाई में इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह से मुलाकात की। इन लोगों ने व्यापारियों की सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed