{"_id":"575da0474f1c1b383e11b8f6","slug":"dcm-driver-died-from-high-tension-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन करंट से डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन करंट से डीसीएम चालक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डीसीएम में करंट उतर आया, जिससे वाहन चालक की झुलसकर मौत हो गई। चालक राजस्थान का निवासी है। वह खैराबाद क्षेत्र में आम लोड करने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपुतली थाना क्षेत्र के खरकड़ी रामपुर निवासी मूलचंद (35) ट्रक चालक था। रविवार को वह अपनी डीसीएम में आम लोड कर खैराबाद आया था। महेशपुर गांव के निकट वह डीसीएम को बाग में ले जाने के लिए जैसे ही सड़क से उतरा, खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार डीसीएम में उलझ गए।
विज्ञापन
जिसकी वजह से चालक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। चालक ने वाहन से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसका प्रयास बेकार रहा। चालक की मौके पर ही करंट से झुलसकर मौत हो चुकी थी। वहां मौजूद लोगों की मानें तो जैसे ही तार डीसीएम के संपर्क में आया, तेजी से स्पार्किंग होने लगी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। उधर, पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों का कहना है चालक की लापरवाही व डीसीएम की ऊंचाई अधिक होने कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
तारों की ऊंचाई ठीक थी
बिजली के तारों की ऊंचाई निश्चित दूरी पर थी, चालक की लापरवाही व वाहन की ऊंचाई अधिक होने के कारण हादसा हुआ है।
राम नारायन, जेई, पावर कॉर्पोरेशन