{"_id":"581e1fae4f1c1bae314393fa","slug":"dbangon-tryed-to-snatch-gun-from-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने निजी गार्ड से की बंदूक छीनने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने निजी गार्ड से की बंदूक छीनने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक प्रमुख व्यापारी के आवास पर तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड से बाइक सवार तीन युवकों उलझ गए और लाइसेंसी बंदूक छीनने की कोशिश की। हालांकि शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुटते ही युवक बाइक छोड़ भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि तीन युवक झगड़ा कर रहे थे। उनकी बाइक बरामद हुई है। शहर के लोहारबाग में रहने वाले व्यापारी मोनू सहगल के आवास पर शनिवार शाम दुर्गापुरवा निवासी निजी गार्ड जंगबहादुर ड्यूटी कर रहा था। उसके पास लाइसेंसी बंदूक है। बताते हैं कि शनिवार शाम एक बाइक पर सवार तीन युवक कुछ लोगों से अभद्रता व मारपीट करने लगे।
पड़ोस में मौजूद गार्ड ने विरोध किया तो तीनों उससे उलझ गए। युवकों ने गार्ड के साथ मारपीट करते हुए बंदूक छीनने की कोशिश की, लेकिन वहां भीड़ जुटते ही युवक बाइक छोड़ भाग निकले। उधर, घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि निजी गार्ड जंगबहादुर से कुछ युवकों ने हाथापाई की है। बाइक बरामद हुई है।