फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cylinders blast in re-filling

रि-फिलिंग करते फटा सिलेंडर, आग से वैन राख

Sun, 02 Apr 2017 11:14 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 02 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cylinders blast in re-filling
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला

मोतीपुर चौराहे से गुलरामऊ मार्ग पर वैन में रि-फिलिंग करते समय रविवार को अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से लगी आग में वैन राख हो गई। वहीं रि-फिलिंग कर रहा युवक भी बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन


धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भी थर्रा उठे। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ, कोतवाल व राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। झुलसे व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


मोतीपुर चौराहा-गुलरामऊ स्थित सत्य प्रकाश शुक्ल निवासी सुंदौली के मकान में बनी दुकान को जहीर (40) पुत्र जमील ने वैन खड़ी करने के लिए किराए पर ले रखा है। रविवार शाम करीब सात बजे जहीर वैन में अवैध रूप से गैस भर रहा था। इसी बीच उसमें अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लपटों में जहीर भी झुलस गया। इसी बीच लपटों से घिरा सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। मौके पर रखा दूसरा सिलेंडर लोगों ने किसी तरह बल्लियों के सहारे खींचकर सड़क किनारे खंती में गिरा दिया। इस बीच लपटों में घिरी वैन राख हो गई।


उधर, सूचना मिलते ही तहसीलदार केकेसिंह, सीओ जितेंद्र कुमार, कोतवाल धर्मेंद्र रघुवंशी, लेखपाल गुफरान अहमद दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे के समय सत्यप्रकाश के मकान में किराये पर रहने वाले आशीष तिवारी अपनी पत्नी नीरजा, बेटा नितिन, बेटी सौम्या के साथ पड़ोस के महेश कश्यप के मकान में कूदकर जान बचाई। महेश की पत्नी मालती व उनके बेटे संतोष ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि घर के बर्तन भी गिर गए। पड़ोसियों के अनुसार जहीर आए दिन गैस रि-फिलिंग करता रहता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed