{"_id":"594aa9ab4f1c1bd5628b469b","slug":"crooks-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने राहगीरों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने राहगीरों को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
सकरन थाना क्षेत्र से लकड़ी लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर चालकों को लहरपुर में मंगलवार रात बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
सकरन निवासी महेश गौतम की लकड़ी की ठेकी से मंगलवार रात लालूपुरवा निवासी रामधार, मिंदनिया के रमाकांत व सकरन निवासी रमेश गुप्ता अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पापुलर की लकड़ी भरकर लहरपुर लकड़ी मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे लहरपुर के मोहलिया चौराहे पर जब ट्रैक्टर पहुंचे, तभी पांच नकाबपोश अवैध असलहों से लैस बदमाशों ने इन लोगों को रोक लिया। इसके बाद रामधार के ट्रैक्टर की बैट्री खोल ली।
विज्ञापन
पांच सौ रुपये की नकदी व मोबाइल व रमाकांत के पास से 1500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई करते हुए बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाश भाग गए।
पीछे से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे रमेश गुप्त ने दोनों को बंधन मुक्त किया। उसके बाद लूट का शिकार हुए रामाधार व रमाकांत ने इस संबंध में लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।