फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   code of conduct violation case MLA

विधायक समेत छह पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Tue, 07 Feb 2017 11:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 07 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
code of conduct violation case MLA
चेकिंग

पुलिस टीम ने हरगांव से बसपा प्रत्याशी व विधायक रामहेत भारती समेत पांच लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है। यहां पर प्रत्याशी के पोस्टर-बैनर व घरों पर वॉल राइटिंग मिली थी। जबकि मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी, पूर्व मंत्री राम कृष्ण भार्गव पर भी केस दर्ज किया है। वाहन पर प्रत्याशी की प्रचार सामग्री चस्पा पाई गई। 

विज्ञापन


हरगांव के रतौली में पुलिस टीम को गांव के समलू, मैकू, संतोष व सर्वेश के घरों पर बसपा प्रत्याशी रामहेत भारती के पोस्टर बैनर लगे मिले। घरों पर बसपा प्रत्याशी के प्रचार की वॉल राइटिंग भी पाई गई। भदपर चौकी प्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि उक्त लोगों के घरों से प्रचार सामग्री हटवा दी गई।
विज्ञापन


साथ ही बसपा प्रत्याशी समेत पांच लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है। उधर, मिश्रिख कोतवाली इलाके में स्टेटिक टीम को जांच के दौरान एक वाहन पर भाजपा प्रत्याशी व पूर्वमंत्री रामकृष्ण भार्गव की प्रचार सामग्री चस्पा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि स्टेटिक टीम प्रभारी मजिस्ट्रेट एसके सिंह ने चेकिंग के दौरान एक वाहन में भाजपा प्रत्याशी व पूर्वमंत्री रामकृष्ण भार्गव और चालक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एनसीआर दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed