{"_id":"5818caa04f1c1bb93143643b","slug":"clerk-shotat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल के मुनीम को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल के मुनीम को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके के नैपालापुर में राइस मिल के मुनीम को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। वह अपने घर को जा रहा था। उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
नैपालापुर निवासी राजेश पांडेय (45) शहर के बिजवार स्थित एक राइस मिल में मुनीम हैं। रविवार देर शाम वह अपने घर जा रहा था। बताते हैं कि घर के पास ही संदिग्ध हालात में उसे गोली लग गई। आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। शहर कोतवाल परशुराम सिंह का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। चिकित्सकों ने गोली लगने की रिपोर्ट नहीं दी है। तहरीर आते ही मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन