फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Clashed in a dispute over children, 4 injured

बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 4 जख्मी

Wed, 27 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Clashed in a dispute over children, 4 injured
Clash

तालगांव इलाके के घूरेपारा गांव में बुधवार को बच्चों के बीच हुआ विवाद बढ़कर बड़ों तक पहुंच गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक महिला सहित दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तालगांव के घूरेपारा गांव निवासी सीताराम व शिवकुमार के परिवार के बच्चे बुधवार को गांव में ही एक किराना दुकान पर सामान लेने गए थे। जहां दोनों पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

 

विवाद के बाद बच्चों ने घर पहुंच कर अपने परिवार वालों को जानकारी दी। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बच्चों का विवाद बड़ों में होने लगा। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे एक पक्ष से सीताराम, दूसरे पक्ष से शिव कुमार, सुशीला व रामू जख्मी हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजा गया। मामले को लेकर सीताराम ने पांच लोगों को नामजद किया है, जबकि   शिव कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed