{"_id":"571fae964f1c1bff55a91938","slug":"buissens-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी समेत दो से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारी समेत दो से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र में सोमवार रात जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी की बाइक, नकदी, मोबाइल आदि लूट लिया। वहीं क्षेत्र में ही मंगलवार दोपहर एक दंपती को रोककर बदमाशों ने महिला के बाले लूट लिए। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
पिसावां के पड़रिया गांव निवासी रामदुलारे ने बताया कि उसकी खीरी जिले के मैगलगंज में आभूषणों की दुकान है। रात को वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे 2500 रुपये, बाइक, दुकान की चाभियां व मोबाइल आदि लूट लिया।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा हरदोई के पिहानी इलाके के बगौछा गांव निवासी पृथ्वीराज अपने पत्नी गुड्डी के संग साइकिल से पिसावां इलाके के रघुनाथपुर एक शादी में शामिल होने जा रहा था। जब दोनों थाना क्षेत्र में मंगलवार को ससुरदीपुर व पथरी के बीच पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। रोकने के बाद बदमाशों ने असलहे के बल पर महिला से कुंडल लूट लिए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन