{"_id":"5a36a20c4f1c1b4c528ba050","slug":"bikerider-injured-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मधुरावां निवासी जगेश्वर (58) शनिवार रात अपनी पत्नी लज्जावती (55) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर ग्राम बाड़ी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे को देख स्थानीय नागरिकों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत चिंता जनक बताई है। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन