{"_id":"58b1c6bb4f1c1b2b69b27a79","slug":"bike-riders-accused-of-looting-of-anm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने एएनएम से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने एएनएम से की लूटपाट
Amarujala
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर ठेलिया पर सवार एएनएम को रोक लिया और उससे पांच हजार की नकदी समेत अन्य कागजातों से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित एएनएम एक गांव में टीकाकरण करने के बाद लौट रही थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
कमलापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा में तैनात एएनएम यशोराज लक्ष्मी शनिवार को नेवादा गांव में टीकाकरण करने गई थी। टीकाकरण के बाद वह ठेलिया से आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने ठेलिया को रोक लिया। बाद में बदमाशों ने असहले के बल पर ठेलिया पर सवार एएनएम को डरा-धमकाकर बैग लूट लिया और वहां से भाग निकले। एएनएम ने बताया कि बैग में पांच हजार की नकदी, बैंक पासबुक, चश्मा व कुछ अन्य दस्तावेज रखे थे। घटना को लेकर एएनएम ने पुलिस को सूचना दी है।