{"_id":"570d2db64f1c1bcf0a4a6ab8","slug":"balcony-demolished-grandmother-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा ढहा, दादी की मौत, पोता जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छज्जा ढहा, दादी की मौत, पोता जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
कमलापुर थाना क्षेत्र के ककैयापारा में सोमवार रात नवनिर्मित छज्जा भरभराकर ढह गया, जिससे उसके नीचे सो रही दादी-पोता बुरी तरह जख्मी हो गए। आननफानन परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि पोते की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, सूचना पाकर सिधौली की नायब तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने गांव पहुंच मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ककैयापारा मजरा हर्दी में रहने वाली फूलमती (55) पत्नी नन्हा सोमवार रात घर में छज्जे के नीचे चारपाई पर सो रही थी।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर उसका पोता रितेश (15) पुत्र चुन्नीलाल सोया हुआ था। रात करीब नौ बजे एकाएक नवनिर्मित छज्जा भरभरा कर ढह गया। आवाज सुनकर अन्य परिवारीजनों की नींद खुल गई। आननफानन परिवारीजनों ने मलबे के नीचे दबी फूलमती व रितेश को किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान फूलमती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि घायल रितेश का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार सिधौली तृप्ति गुप्ता गांव पहुंची और मौके का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने पीड़ित परिवारीजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कराए जाने का आश्वासन दिया है।