{"_id":"574495874f1c1ba63f690b6c","slug":"ashtadhatu-idols-of-radha-and-krishna-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा और कृष्ण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राधा और कृष्ण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में मूर्तियों की चोरी के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव के धोंधी स्थित ठाकुरद्वारे से सोमवार रात चोरों ने राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसओ का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धोंधी गांव में काफी पुराना ठाकुरद्वारा है। इसके जिम्मेदार मनोज कुमार व हरिनाम सिंह ने बताया कि रात को वह लोग ठाकुरद्वारे में बने राधा-कृष्ण मंदिर में ताला लगा कर घर चले गए थे। सुबह जब मंदिर गए तो उसके ताले टूटे पड़े थे। मंदिर से राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां गायब थीं। मूर्तियां चोरी होने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
खबर पाकर इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। उनका कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार ने बताया कि ये मूर्तियां इससे पहले भी चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1994 में भी यह मूर्तियां चोरी हो गई थीं, लेकिन कुछ साल बाद चोरी करने वालों ने मूर्तियां वापस लाकर दोबारा मंदिर में रख दीं थीं। बताया कि चोरी करने वालों ने मूर्तियों के साथ ही एक पत्र भी रख छोड़ा था। जिसमें लिखा था कि मूर्तियां चोरी कर वह बर्बाद हो गए हैं। भगवान माफ करना।