{"_id":"5894bff24f1c1b313de84a6f","slug":"arms-factory-seized-two-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चल रही असलहा फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में चल रही असलहा फैक्ट्री पकड़ी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव में छापा मार पुलिस टीम ने एक खेत में चल रही असलहा फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने यहां से दो तमंचे, बंदूक व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं मौके से दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महोली कोतवाली रंजना सचान ने बताया कि मुखबिर से मिली थी कि महोली के एक गांव में पिछले कई दिनों से खेत में गुपचुप तरीके से असलहा बनाया जा रहा है। इस सूचना के बाद गुरुवार देर रात रामकोट थाने की फोर्स के साथ महोली के पीरपुर गांव के पास एक खेत में दबिश दी गई।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही मौके पर असलहे बना रहे दो आरोपी भागने लगे। हालांकि पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। उनकी पहचान पीरपुर गांव निवासी दुर्योधन पुत्र स्व. रामप्रसाद व राकेश पुत्र जगदीश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से दो बंदूक, दो तमंचे समेत पांच असलहे बरामद किए गए। इनमें से कई अधबने भी थे। पुलिस के मुताबिक इन लोगों के पास से असलहा बनाने के कई उपकरण भी मिले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।