फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   95 houses in flames, ash

लपटों में 95 मकान राख

Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
95 houses in flames, ash
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लपटों ने रविवार को भी कई घरों की खुशियां राख कर दीं। तेज हवा से भड़की चिन्गारी से जिले के कई इलाकों में 95 से अधिक घर राख हो गए। लपटों में फंसकर आठ मवेशी भी जिंदा जल गए। इस हादसे में करीब 48 लाख रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई। इन घटनाओं की सूचना संबंधित तहसील को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों को कोई मदद नहीं पहुंचाई जा सकी थी।

विज्ञापन

 
42 घरों की 22 लाख की संपत्ति राख
तंबौर थाना क्षेत्र के सिसैया गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे गांव के 40 घरों की लगभग बीस लाख की संपत्ति राख हो गई। पांच मवेशी जलमरे, एक महिला सहित दो लोग आग बुझाने के चक्कर में झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


गांव निवासी रामपाल के घर रविवार की दोपहर खाना बनाते समय आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लपटों ने विश्वंभर, दुलारे, जुगुल, किशोरी, रामू, चेतराम, झब्बू, रामप्रताप, नंदराम, शिव कुमार, रामनरेश, श्रीकेशन, सुशील, छोटेलाल समेत करीब 40 घर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में करीब 22 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग बुझाने के चक्कर में जुगुल व दुलारी झुलस गई। इन लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पांच मवेशी भी जल मरे। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। इसी तरह क्षेत्र के कोड़री पर्वतपुर गांव में आग लगने से उत्तम, जगमोहन व रामजीवन, टोर्री के घर राख हो गए। यहां भी करीब दो लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई।
 
खैराबाद में तीन घंटे बाद बुझ सकी आग 
खैराबाद  के गंगापुर उल्फतराय गांव निवासी रामकिशन के घर से रविवार शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिससे लपटों से गांव निवासी रामकिशन, बराती, हरिशचंद्र, विशनू, महावीर, विराम, मोहन, रामदयाल, विनोद, संदपी, लतीफ, अमित, सरजू, राकेश, रामरतन समेत 40 लोगों के घर राख हो गए। करीब बीस लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सकी। अगिभनकांड में तीन मवेशी जलमरे। खबर पाकर एसडीएम शेरी ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। एसडीएम का कहना है कि 39 घर जले हैं। नुकसान को लेकर जांच की जा रही है। पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।
 
हरगांव में तीन घर जले
हरगांव थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव में रविवार को आग लगने से तीन घर जल गए, जिससे करीब 50 हजार की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। गांव निवासी रामऔतार, बृजेश व सर्वेश के घरों की लगभग 50 हजार की संपत्ति राख हो गई। गांव वालों ने आग बुझा ली थी। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
 
ढाई लाख की संपत्ति जली
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी कौशल वर्मा के घर रविवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश की तब तक आग ने नकदी, जेवर, अनाज सहित करीब दो लाख की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।  

एक घर जला
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के बाड़ी कस्बे में प्रधान के घर के पास महिला साबिऊन के यहां रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से अनाज, बिस्तर, सहित करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।

 
पांच घरों की दो लाखो की संपति राख
महोली कोतवाली के मुसब्बरपुर गांव में अचानक आग लगने से पांच घरों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रविवार दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों के चलते मुसब्बरपुर निवासी रामचन्द्र पुत्र भज्जा के घर से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने तेजपाल, निरंजन, रामखेलावन, श्यामसुन्दर सहित पांच लोगों के घरों को चपेट में ले लिया। पांच घरो की करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed