{"_id":"5c3397f1bdec225706706ce8","slug":"91546885105-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद गौवंश अवशेष मामले में दो गौकश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामद गौवंश अवशेष मामले में दो गौकश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में बरामद गोवंश अवशेष मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की है।
मालूम हो कि 4 जनवरी को थानाक्षेत्र के मनीपुर गांव में गन्ने के खेत से गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात गोकशों के विरुद्ध गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान गोपनीय सूचना पर कोड़रिया गांव के करीब से चार लोगों की घेराबंदी की।
पुलिस को देख उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेरकर दो लोगों को धर दबोचा जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए लोगों की पहचान बाबू बंजारा निवासी भवानीपुर थाना इटौंजा जिला लखनऊ और एजाद बंजारा निवासी हेमपुर टांडा थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि भाग निकलने वाले लोग फैसल बंजारा व महबूब बंजारा हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए गोकशों के पास से छुरा, गड़ासा बरामद किया गया है। इन्होंने मिले गोवंश के अवशेष में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।