{"_id":"5bef107ebdec2269bf7d8324","slug":"91542393982-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख घूस लेते पकड़े गए ईओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख घूस लेते पकड़े गए ईओ
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर से रंगेहाथ धर दबोचा, केस दर्ज
सीतापुर। केंद्रीय सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शुक्रवार को सीतापुर नगर पालिका के ईओ निहाल चंद को कलेक्ट्रेट परिसर से घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। ईओ एक ठेकेदार से बकाया भुगतान करने के लिए एक लाख की रकम ले रहे थे। यह कार्रवाई विजिलेंस टीम ने ठेकेदार की शिकायत पर की। विजिलेंस ने ईओ के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से नगर पालिका में हड़कंप मच गया।
शहर के चौधरी टोला निवासी अनुभव सक्सेना नगर पालिका में ठेकेदारी का काम करते हैं। अनुभव का करीब 35 लाख रुपया बकाया चल रहा था। अनुभव ने कई बार ईओ से भुगतान करने की फरियाद की, लेकिन उनको भुगतान नहीं मिल सका। अनुभव का कहना है कि ईओ भुगतान करने के लिए रकम की बराबर डिमांड कर रहे थे।
2.35 लाख पर मामला तय हुआ था। ईओ ने कहा था कि पहले एक लाख दे दो, उसके बाद दूसरी किश्त में पूरा पैसा दे देना। फिर आपको बकाया रकम का चेक दे देंगे। इससे परेशान होकर अनुभव ने एक माह पहले विजिलेंस से शिकायत की थी। पहले से तय प्लानिंग के मुताबिक शुक्रवार को ईओ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
अनुभव टीम के साथ पहले से वहां पर मौजूद थे। एक कमरे में जैसे ही एक लाख की रकम ईओ ने ली, टीम ने मौके से उनको धर दबोचा। इसके बाद कोतवाली लाकर कागजी कार्रवाई पूर्ण की गई। इंस्पेक्टर हरमीत सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को अभियुक्त को लखनऊ न्यायालय में पेश किया जाएगा।