फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कॉमन इंट्रो मुठभेड़ खबर का

कॉमन इंट्रो मुठभेड़ खबर का

Tue, 06 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कॉमन इंट्रो मुठभेड़ खबर का
लीड...
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार
एक्शन मोड में जिले की खाकी, सिधौली व बिसवां क्षेत्र में हुई धरपकड़
पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश घायल, बचाव में एक सिपाही चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। बदमाशों के खिलाफ पुलिस के तेवर सख्त हो गए हैं। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही है। रविवार की रात पुलिस ने सिधौली व बिसवां कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ की। पुलिस की इस कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है। जबकि बचाव करने के चक्कर में एक सिपाही चोटिल हुआ है। पुलिस ने कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों का इलाज बिसवां व सिधौली सीएचसी में कराया गया है। सिधौली क्षेत्र में बदमाश कार पर सवार थे, जबकि बिसवां क्षेत्र में बदमाश बाइक पर सवार थे। पुलिस ने चार तमंचे मय कारतूस, कार व बाइक भी बरामद की है।

सिधौली में कार सवार बदमाशों ने रात के अंधेरे में पुलिस पर झोंका फायर
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, जख्मी
फोटो-6
अमर उजाला ब्यूरो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस से रविवार की देर रात कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी से निकल भागने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इससे एक पुलिस कर्मी जख्मी हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग की चपेट में आकर एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने कार सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचे मय कारतूस के बरामद किए हैं। घायल सिपाही व बदमाश का इलाज सिधौली सीएचसी में कराया गया है।
विज्ञापन

मुखबिरों के इनपुट के आधार पर एसपी आनंद कुलकर्णी ने देर रात सिधौली पुलिस को अलर्ट भेजा। अलर्ट के निर्देश मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कोनीघाट पुल के निकट नाकेबंदी की। इसी बीच संदना की तरफ से एक कार सिधौली की तरफ आती नजर आई। पुलिस टीम ने जब कार को रोकने का प्रयास किया। तभी कार में सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पुलिस टीम में शामिल सिपाही वरुण कुमार बचाव करने के चक्कर मेें घायल हो गया। उसके घायल होते ही कार सवार बदमाश कार छोड़कर निकल भागने का प्रयास करने लगा। इसी बीच पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायर किए। नतीजा फरार होने का प्रयास कर रहा बदमाश हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ओमपुरी निवासी दिलीप गोली लगने से घायल हो गया । उसके घायल होते ही उसके तीन अन्य साथियों ने हाथ खड़े कर दिए। पुलिस ने घायल दिलीप समेत उसके तीनों साथियों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान दिलीप के साथी हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओमपुरी निवासी ऋषि, खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिपाह निवासी धर्मेंद्र व लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के मथुवा टांड़ा निवासी विनोद के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से दो तमंचे मय कारतूस के बरामद किए गए हैं। इस गैंग ने क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परवेज अहमद, निराला तिवारी, सिपाही वरुण कुमार, अवधेश कुमार, इनामुल हसन, दिनेश कुमार व अशोक कुमार यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसवां में पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार बदमाश घायल
जख्मी बदमाश समेत दो दबोचे गए, दोनों लखीमपुर के निवासी
फोटो-4,5
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया। इसमें बाद पुलिस टीम ने घायल बदमाश समेत दो को दबोच लिया। दोनों बदमाश लखीमपुर जिले के निवासी हैं।
एक सूचना के आधार पर एसपी आनंद कुलकर्णी ने बिसवां पुलिस को सतर्क किया। इस पर एएसपी मधुबन सिंह, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह बिसवां तौकीर अहमद, बिसवां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह व खैराबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह के साथ कुतुबपुर नहर पटरी पर नाकेबंदी की। इसी बीच बाइक से दो बदमाश आते नजर आए। पुलिस टीम ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार बदमाश फायर कर निकल भागने का प्रयास करने लगे। बदमाशों की यह हरकत देख पुलिस टीम ने भी जवाबी फायर कर दिया। इससे लखीमपुर खीरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेला मैदान शिवपुरी निवासी श्याम किशोर गोली लगने से घायल होकर गिर गया। इसी बीच पुलिस टीम ने घायल बदमाश समेत उसके साथी लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर निवासी पुष्पेंद्र यादव को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचा मय कारतूस के, बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शातिर बदमाश हैं, उनके ऊपर लूट, डकैती आदि गंभीर अपराधों के तमाम मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश का सीएचसी बिसवां में इलाज कराया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई राजेश यादव, अनिल कुमार तिवारी, मुस्तकीम अहमद, राजेश यादव, सिपाही बलदेव, अमरेन्द्र द्विवेदी , गौरव, उमेश मिश्रा, सुनील कृष्ण, पारुल पवार आदि शामिल हैं।
--------------------------------------------------
पुलिस ने गैंग के सरगना समेत पांच को दबोचा
पकड़े गए बदमाशों में सरगना की पत्नी भी शामिल
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दूसरे दिन ताबड़तोड़ छापेमारी कर गैंग के सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरगना की पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने चोरी के जेवर व 64,500 रुपये, एक तमंचा मय कारतूस व दुकान के ताले तोड़ने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

शनिवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने पुलिस टीम के साथ बाबूपुर हाल्ट के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस टीम ने शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ईशापुर निवासी हुकुम सिंह व उसकी पत्नी रुक्मणी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस के व चोरी के 600 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पैंतेपुर पुरानी बाजार में छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर निवासी सुखलाल, हीरालाल व दिलीप को दबोचा। उनके कब्जे से चाभी के गुुच्छे, हथौड़ी, लोहे की रॉड आदि बरामद की। सभी के पास से कुल 64 हजार 500 रुपये भी बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हुकुम सिंह गैंग का सरदार है। इस काम में उसकी पत्नी भी हाथ बटाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed