{"_id":"5b44f87f4f1c1bc2248b5a0c","slug":"81531246719-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घर व स्कूल से लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घर व स्कूल से लाखों का माल ले गए चोर
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया व रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में वारदात
अटरिया/रामपुर मथुरा (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोर दो घर व एक स्कूल से लाखों का माल समेट ले गए हैं। दूसरी तरफ रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक अन्य घर से लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीरें दी हैं।
अटरिया के ग्राम शिवपुरी सरौरा निवासी दिनेश व उसका परिवार सोमवार की रात घर में ताला लगाकर सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोरों ने कमरे की दीवार में सेंध लगा दी और अंदर घुस गए। चोर यहां से बक्सा उठाकर चलते बने। इसी रात चोर गांव के किशोर के घर भी घुसे।
यहां पर चोरों ने 50 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इतना ही नहीं चोरों ने गांव में मौजूद माडल स्कूल में भी धावा बोला। यहां पर गैस सिलेंडर व फर्नीचर समेटकर वे निकल भागे। मंगलवार की सुबह होने पर लोगों को वारदातों की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
इसी रात चोरों ने रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकठा में धावा बोला। चोरों ने गांव के निवासी विनोद कुमार के घर सेंध लगा दी। यहां से चोरों ने 17 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेट लिये और मौके से निकल भागे।
यहां भी मंगलवार की सुबह ही पीड़ित परिवार को वारदात की जानकारी हो सकी। थानाध्यक्ष अटरिया योगेंद्र सिंह व रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि वारदातों की जांच की जा रही है।