{"_id":"5a36a63d4f1c1b502b8b5115","slug":"81513530941-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से भड़की आग, दो महिलाएं झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रिसाव से भड़की आग, दो महिलाएं झुलसी
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, दो महिलाएं झुलसीॉ
सीतापुर। शहर कोतवाली और रेउसा थाना इलाकों में दो स्थानों पर गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग में दो महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेउसा कोतवाली के ग्राम मधवापुर निवासी विनोद शुक्ला की पत्नी सोनी शुक्ला (32) रसोई में खाना बनाने जा रही रही थी।
उसने जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई। रसोई में आग भड़क उठी और वह झुलस गई। बताते हैं कि सिलेंडर में रिसाव के चलते ही आग भड़की थी। उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया। उसे रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, शहर कोतवाली के मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी राजकुमार की पत्नी सोनी देवी (35) भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई है। परिवारीजनों का कहना है कि गैस रिसाव से ही आग भड़की है।