फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

ड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
ड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
विज्ञापन


सीतापुर/ सिधौली। नैमिषारण्य से स्नान कर लौट रही वृद्धा को बुधवार देर शाम संदना में एक बाइक ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी मिश्रिख से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उधर, सिधौली कोतवाली इलाके में गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल ने सीएचसी सिधौली में दम तोड़ दिया।

संदना के ग्राम पेनई पुरवा निवासी मैकू की पत्नी भानुमती (70) ट्रैक्टर-ट्रॉली से अमावस्या स्नान करने नैमिषारण्य गई थी। नैमिषारण्य से लौटते समय संदना के वैशन पुरवा के निकट ट्रॉली रोक दी, जिसकी वजह से वृद्धा ट्रॉली से उतरकर सड़क के किनारे खड़ी हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर एक मोटर साइकिल सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल वृद्धा को परिवार के सदस्यों ने मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दूसरी तरफ सिधौली के संतनगर निवासी रामेश्वर दयाल का पुत्र रोहित (18) गुरुवार सुबह बाइक से लखनऊ जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकीमपुर चौराहे के करीब किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी।


इससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे लेकर सीएचसी पहुंचेे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed