फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कबाड़ व्यापारी की लाठियों से पीट कर हत्या, बाइक व मोबाइल भी लूटा

कबाड़ व्यापारी की लाठियों से पीट कर हत्या, बाइक व मोबाइल भी लूटा

Sat, 20 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ व्यापारी की लाठियों से पीट कर हत्या, बाइक व मोबाइल भी लूटा
लखनऊ से कबाड़ का कारोबार कर लौट रहा था सिधौली
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक कारोबारी की हत्या करने के बाद उसकी बाइक व मोबाइल लूट लिया। हालांकि मृतक के पिता ने दो लोगों को नामजद करते हुए उन पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या व लूट करने वालों को पकड़ा जाएगा।

सिधौली इलाके के बाड़ी कस्बे के मोहल्ला सोसाइटी निवासी राशिद उर्फ राजू (25) पुत्र साबित अली अपने मामा के साथ मिलकर लखनऊ के माल रोड पर सैदापुर के निकट कबाड़ खरीद का काम करता था। रोजमर्रा की तरह गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह लखनऊ से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात हो जाने पर भी वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


परिवार के लोगों को शंका हुई तो राजू के पिता ने उसके मामा से बात की। उसके मामा ने परिवार के लोगों को बताया कि वह तो निकल चुका है। इस दौरान परिवार के लोगों ने यूपी-100 पर शिकायत की, लेकिन रातभर उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की तड़के लोगों को राशिद का शव गांव से कुछ दूरी पर रसूल पनाह पुलिया के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शरीर पर दर्जनों चोट के निशान थे। मुंह व शरीर पर लाठियों से वार कर उसकी हत्या की गई थी। यह खबर फैली तो वहां सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। खबर पाकर एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ अंकित कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच हुई तो मृतक की बाइक, मोबाइल व पर्स गायब था। जिससे यह बात सामने आ रही है कि राशिद की हत्या कर उसे लूट लिया गया। हालांकि घटना को लेकर मृतक के पिता ने बाड़ी निवासी व काजी टोला निवासी दो व्यक्तियों पर हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दो पहलुओं पर चल रही जांच
सीतापुर। काफी खुशमिजाज राशिद की हत्या दुश्मनी में हुई अथवा लुटेरों ने लूट की घटना अंजाम देते वक्त उसके विरोध की वजह से हत्या कर दी, ये दोनों पहलू फिलहाल पुलिस की जांच का आधार हैं। वैसे तो पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आशंका के चलते दो लोगों को नामजद किया है, लेकिन अब तक की जांच में कुछ और बातें भी सामने आ रही हैं।


सवाल उठ रहा है कि यदि दुश्मनी में हत्या हुई तो उसकी बाइक व मोबाइल आदि गायब क्यों हुआ और यदि लुटेरों की नियत लूट करना था, तो उसकी हत्या क्यों हुई। बहरहाल इन दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। चर्चा यह भी है कि इस घटना में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि दोनों पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed