फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संशोधित

संशोधित

Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
संशोधित
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले दो दबोचे
विज्ञापन

हरगांव के कई गांवों में फैला रखा था जाल
पुलिस जांच में जुटी
हरगांव (सीतापुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलवाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन बदमाशों ने क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर पैसे वसूलते थे। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है।

हरगांव के कटेसर निवासी कपिल कुमार, चंदनापुर निवासी प्रताप ने दो को ठगी के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनकी पहचान मैनीपुरवा निवासी राकेश व औसिया सलारपुर निवासी अवधेश के रूप में हुई है। दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले कपिल व प्रताप का आरोप है कि उनसे इन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का आश्वासन देकर हजारों रुपये ऐंठ लिए लेकिन मकान नहीं मिल सका। आरोप है कि दोनों आरोपी अब तक सैकड़ों ग्रामीणों को झांसे में ले चुके हैं। इन लोगों ने हरगांव क्षेत्र के कटेसर, देईरामा, नकुरी, सलारपुर, पट्टी, कटेसर, पोखरा, चांदपुर, मोहरसा व महादेव अटरा आदि गांवों में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। ये लोग सरकारी आवास दिलाने, राशन कार्ड बनवाने आदि के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लेते थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed