{"_id":"5ad781924f1c1b5f098b53fc","slug":"61524072850-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभियों ने विवाहिता को मार डाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से की हत्या, शव छोड़ भाग निकले
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों ने धारदार हथियारों से एक विवाहिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में ही छोड़कर निकल भागे। आरोप है कि दहेज में बाइक व नकदी की मांग पूरी न होने पर हत्या की है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लच्छीपुर गांव निवासी मोहन लाल का बुधवार को अपनी पत्नी पिंकी देवी (20) से विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर मोहन ने पिंकी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद मोहन लाल व उसके परिवारीजन शव को घर में ही छोड़कर निकल भागे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में पिंकी के पिता बाराबंकी के बड्डूूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नईगढ़ी निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 7 मई 2017 को अपनी पुत्री का विवाह अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लच्छीपुर निवासी मोहन लाल के साथ किया था।
विज्ञापन
हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की चीजों की मांग करने लगा। कई मांगें मायके पक्ष ने पूरी भी की। इधर दो माह से ससुराल पक्ष बाइक व 10 हजार की नकदी की मांग कर रहा था।
लगातार बढ़ रही मांगों से परेशान मायके पक्ष ने इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि मांग पूरी होती न देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर धारदार हथियार से काटकर पिंकी की हत्या कर दी।
घटना के संबंध में पिंकी के पिता ने पति मोहन लाल, देवर राम प्रसाद, ननद गुड़िया देवी व सास बिटोला देवी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।