{"_id":"5c9d1a5dbdec2260e22accba","slug":"51553799773-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुक किया था मोबाइल, पार्सल खोला तो निकली गीली मिट्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुक किया था मोबाइल, पार्सल खोला तो निकली गीली मिट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। सस्ते मोबाइल का ऑफर मिलने पर एक युवक ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। जब उसने पार्सल खोला तो उसमें गीली मिट्टी निकली। इससे आहत युवक ने थाने में तहरीर दी है। पिसावां क्षेत्र के भितिया गांव निवासी हरिओम ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था।
फोन करने वाले ने उसे एक बड़ी मोबाइल कंपनी का बेहद सस्ता मोबाइल खरीदने का ऑफर दिया था। उसे आफर पसंद आया तो उसने 19 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग करा दी। 27 मार्च को उसके नाम से पिसावां के डाकघर में पार्सल आया।
डाकिया ने उसको सूचना दी। इस पर युवक चार हजार रुपये लेकर पार्सल लेने गया। उसने डाकघर में रुपये देकर पार्सल छुड़ा लिया। पार्सल को उसने डाकघर में ही खोला तो उसके होश उड़ गए। पार्सल मेें मोबाइल के बजाय डिब्बे के अंदर गीली मिट्टी रखी मिली।
विज्ञापन
यह देख युवक आगबबूला हो गया। उसने पहले तो डाकघर में इसका विरोध कर पार्सल वापस करने की कोशिश की, लेकिन जब डाकिया ने पार्सल वापस लेने की मजबूरी बताई तो फिर युवक ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।