फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शाहजहांपुर के विचाराधीन बंदी ने दम तोड़ा

शाहजहांपुर के विचाराधीन बंदी ने दम तोड़ा

Fri, 01 Jun 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के विचाराधीन बंदी ने दम तोड़ा
इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ ले जाया जा रहा था
विज्ञापन

सीतापुर। शाहजहांपुर जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी ने गुरुवार को लखनऊ जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बंदी बीमार था। शाहजहांपुर जिला अस्पताल से उसको किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया था।

शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीन बहादुरगंज निवासी वेदपाल (65) हत्या के एक मामले में जिला कारागार शाहजहांपुर में निरुद्ध था। जेल प्रशासन के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। गुरुवार को उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया।
विज्ञापन


वहां में डॉक्टरों ने बंदी की हालत नाजुक बताते हुए उसको किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय वेदपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके शरीर में कोई हलचल न देख पुलिसकर्मी उसको लेकर जिला अस्पताल सीतापुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक शाहजहांपुर राकेश कुमार ने बताया कि वेदपाल हत्या के एक मामले में 30 जुलाई 2016 को जिला कारागार में आया था। हाल ही में उसने पैरों में असहनीय पीड़ा की शिकायत की थी। जिसका इलाज भी चल रहा था।


गुरुवार सुबह उसकी हालत अधिक बिगड़ी तब उसको जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया था। सीतापुर के आसपास बंदी की मौत हो गई है। घटना की सूचना बंदी के परिवार को पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed