{"_id":"59eb8f554f1c1bdb538b884c","slug":"51508609877-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से कबाड़ व दो घर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से कबाड़ व दो घर राख
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से कबाड़ व दो घर राख
सीतापुर। अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में कबाड़ व घर जलकर राख हो गया। घटनाएं शहर कोतवाली, रेउसा व थानगांव थाना क्षेत्रों में हुई हैं।
शहर के मोहल्ला श्यामनाथ निवासी महावीर ने छत के ऊपर कबाड़ लगा रखा है। शुक्रवार दोपहर अचानक उस कबाड़ में आग लग गई।
स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कबाड़ जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग भड़की।
थानगांव के ग्राम लोनियनपुरवा रामीपुर गोड़वा निवासी श्यामू के घर में आग लग गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिवार कहीं रिश्तेदारी में गया था। रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम जमदुआ निवासी बांकेलाल के घर आग लग गई। इससे घर व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।