{"_id":"59737a744f1c1bed128b47dc","slug":"51500740212-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने 50 हजार का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने 50 हजार का माल उड़ाया
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने 50 हजार का माल उड़ाया
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव के ककरामऊ गांव में चोरों ने एक घर के दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया और घर में दाखिल हो गए। जिसके बाद चोरों ने 10 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन व कपड़े आदि करीब 50 हजार का माल पार कर दिया। ककरामऊ निवासी राकेश ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने उसके घर के दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया। जिसके बाद घर में घुस गए। घर में घुसकर चोरों ने 10 हजार की नकदी, 25 लीटर मेंथा ऑयल, जेवर, कपड़े, बर्तन आदि करीब 50 हजार का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी संग रेप का प्रयास, केस दर्ज
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में करीब पंद्रह दिन पूर्व हुए एक किशोरी संग रेप के प्रयास के मामले का शनिवार को एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। कोतवाली इलाके की एक किशोरी का कहना है कि सात जुलाई की शाम वह नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसी बीच गांव निवासी रिजवान ने उसे दबोच लिया था और उसके साथ रेप का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया था। जिसके बाद उसका पिता आरोपी के घर शिकायत करने गया था। इस पर आरोपी के भाई इरफान ने उसके पिता के साथ मारपीट व गाली गलौज की थी। कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया तो पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश से शनिवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोचा जाएगा।