फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कच्ची शराब पीने से युवक की मौत

कच्ची शराब पीने से युवक की मौत

Fri, 23 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब पीने से युवक की मौत
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र की घटना, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में अत्यधिक कच्ची शराब के सेवन से एक युवक की हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के सरसई में रहने वाले मुनेंद्र (24) पुत्र अंबिका प्रसाद शराबी प्रवृत्ति का था। परिवारीजनों के मुताबिक, काफी मना करने पर भी वह शराब नहीं छोड़ रहा था। बुधवार की रात उसने कच्ची शराब का सेवन किया था। देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र के कई गांवों में खुलेआम कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीवर व गुर्दे के लिए घातक है कच्ची शराब
कच्ची शराब में अल्कोहल की मात्रा निश्चित नहीं रहती है। इसके अलावा यूरिया व कई दूसरी हानिकारक चीजों का उपयोग किया जाता है। डॉ. अनिल कुमार पंकज ने बताया कि कच्ची शराब का सेवन लीवर और गुर्दे के लिए घातक है। अत्यधिक सेवन से जान का खतरा भी उत्पन्न होने की संभावनाएं रहती है।

गांव-गांव धधक रहीं भट्ठियां
कोतवाली क्षेत्र के हर दूसरे गांव में कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। एक बड़ा तबका इस अवैध धंधे से जुड़ा है। पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने पर कच्ची शराब बनाने व बेचने का अवैध कारोबार धीरे-धीरे कुटीर उद्योग का रूप लेता जा रहा है।


सरायं बीबी, दशरथपुर, कर्मसेपुर, संजराबाद, कोचपुर, मढिय़ा, इस्लाम नगर, भिखनापुर, गव्वापुर, सरसौली, अटवा, कंजडनटोला आदि सैकड़ो गांवों में कच्ची शराब धड़ल्ले से बनाई जा रही है। लिहाजा, युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed