{"_id":"6ae7367e0e71ac52c20ff87f","slug":"three-arrested-for-creating-a-ruckus-and-behaving-indecently-through-an-open-sunroof-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-106110-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सनरूफ खोलकर हुड़दंगबाजी व अभद्र व्यवहार करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सनरूफ खोलकर हुड़दंगबाजी व अभद्र व्यवहार करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा गाड़ी बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर के बाहर गली में कार का सनरूफ खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और हुड़दंगबाजी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की क्रेटा कार भी बरामद की है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान गुड़गांव गांव निवासी प्रवीण कुमार व दिव्यांश और सेक्टर-12 निवासी यश के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था कि उसके घर के बाहर गली में कुछ युवक सफेद रंग की क्रेटा कार की सनरूफ खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे और हाथ लहराकर हुड़दंग कर रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने उसके परिवार के साथ बदसलूकी की।
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दोस्तों के साथ कार का सनरूफ खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने, हाथ लहराकर हुड़दंग करने और राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।